Chitrakoot News: जुडवां बच्चों को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने से मौत
चित्रकूट, जुलाई 31 -- Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र के बौसड़ा निवासी रामसंवारे की 35 वर्षीया पत्नी रामसखी की जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक रामसखी को गुरुवार की आधी रात के बाद प्रसव पीड़ा हुई। उसने घर में ही बेटा व बेटी को जन्म दिया। प्रसव के कुछ ही देर बाद रक्तस्राव रुकने की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने एंबुलेंस को फोन लगाया, लेकिन नेटवर्क समस्या की वजह से बात नहीं हो पाई। किसी तरह परिजन ई-रिक्शे से रामसखी को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रामसखी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सीएचसी में चिकित्सक ने काफी देर बाद आकर देखा। इसके बाद खून की कमी बताकर सीधे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.