Chitrakoot News: जुएं की रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल
चित्रकूट, सितम्बर 18 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर कस्बे के शिवनगर मोहल्ले में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में दोनो पक्षों से छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो पक्षों के बीच जुएं को लेकर चल रही पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर 12 नामजद सहित 24 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मारपीट की घटना शिवनगर मोहल्ले में रहने वाले पारस मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे वह अपने घर के बाहर बच्चे को टहला रहा था। इसी दौरान अंशु वोरा, लकी पटारिया, मोंटी पांडेय, साहिल दुबे, कल्लू पांडेय सहित करीब 12 से 15 अज्ञात लोग अचानक लाठी-डंडे लेकर आए। इन सभी ने उसके ऊपर जानलेवा हमला बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.