Chitrakoot News: जंगल में फंदे पर लटका मिला किसान का शव, हत्या की जताई आशंका
चित्रकूट, अक्टूबर 26 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। मारकुंडी थाना क्षेत्र के डोडामाफी गांव के मजरा प्रधान का पुरवा स्थित दोद के जंगल में किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल पर फंदे में लटका मिला। किसान एक दिन पहले घर से लकड़ियां लेने जंगल जाने की बात कहकर निकला था। शाम को वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह शव बरामद होने के बाद पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे में लटकाने की आशंका जताई है।
जंगल में मिला किसान का शव प्रधान का पुरवा निवासी रामकेश यादव के मुताबिक रविवार की सुबह उसका भाई 45 वर्षीय राजकिशोर जंगल से लकड़ियां लाने की बात कहकर घर से कुल्हाड़ी लेकर गया था। राजकिशोर जब देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरु की गई। देर रात तक तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.