चित्रकूट, अक्टूबर 16 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी की अगुवाई में विभागीय टीम ने त्योहार को देखते हुए विशेष अभियान चलाया। जिसमें छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सात नमूने भरे गए। जिनमें पनीर, मिश्रित दूध, दाल, बिस्किट आदि के नमूने शामिल है। इन नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। 20 को विजयादशमी का अवकाश घोषितचित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि शासन स्तर से आगामी 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपित गिरफ्तारमऊ। थाना पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित रमाशंकर निवासी बसरेही मजरा बियावल को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़े...