Chitrakoot News: छत की रेलिंग अचानक गिरने से नीचे खड़े अधेड़ की मौत
चित्रकूट, जुलाई 15 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के भदेहदू गांव में पड़ोसी के मकान के नीचे खड़े अधेड़ के ऊपर अचानक रेलिंग टूटकर गिर गई। गंभीर रुप से घायल अधेड़ को आनन-फानन सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। भदेहदू निवासी 52 वर्षीय सूरजदीन मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद अपने घर से बाहर निकला और वहीं पड़ोसी राम जी के घर के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक छत की रेलिंग टूटकर उसके ऊपर आ गिरी। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन परिजन उसे लेकर सीएचसी राजापुर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.