Chitrakoot News: चोरी की गई बाइक के साथ शातिर चोर को दबोचा
चित्रकूट, अगस्त 20 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। कर्वी कोतवाली पुलिस टीम ने जिला अस्पताल परिसर से चोरी की गई बाइक के साथ शातिर को दबोच लिया है। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भभई निवासी रतनलाल ने दो दिन पहले चोरी हुई बाइक के संबंध में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह बाइक खड़ी कर अस्पताल में दवा लेने चला गया था। प्रभारी निरीक्षक कर्वी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि चोरी की गई बाइक के साथ शातिर चोर दीपक पांडेय निवासी लमियारी थाना सरधुवा को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.