चित्रकूट, नवम्बर 7 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में पांच दिवसीय मेले के दूसरे दिन शनिवार को मप्र के सीएम डा मोहन यादव पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही पतित पावनी मंदाकिनी के भरत घाट में दीपदान करेंगे। इसके साथ ही भगवान कामदनाथ के दरबार पहुंचकर दर्शन-पूजन कर दीप जलाएंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए यूपी-एमपी प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के साथ सतर्कता बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- Sitapur News: लेजर शो में जीवंत हुई नैमिष की पौराणिक गाथा, 1.51 लाख दीपों से जगमगाया तीर्थ मुख्यमंत्री का दौरा और सुरक्षा व्यवस्था मप्र के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव शनिवार को अपरान्ह करीब पौने तीन बजे धर्मनगरी चित्रकूट पहंुचेंगे। वह पांच दिवसीय मेले को लेकर एमपी प्रशासन क...