चित्रकूट, अक्टूबर 14 -- Chitrakoot News: रामनगर, संवाददाता। मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा में पिछले चार दिन से पुलिस का पहरा लगा है। डेढ़ सेक्शन पीएसी की भी तैनाती की गई है। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद प्रेमी की मां ने थाने में तहरीर देकर प्रेमिका के परिजनो पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। जिसकी जांच अपराध निरीक्षक को सौंपी गई है। इसके साथ ही पूरी घटना की जांच सीओ मऊ कर रहे है। जोरवारा निवासी श्यामधर ने बीते 10 अक्टूबर की देर शाम प्रेमिका के चाचा-चाची को घर में घुसकर गोली मार दी थी। जिसमें चाची की मौत हो गई थी। जबकि चाचा का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद श्यामधर को पुलिस ने खेत में लहूलुहान स्थिति में पड़ा पाया था। उसकी गर्दन में गोली लगी थी। पुलिस का मानना था कि वारदात के बाद श्यामधर ने खुद को गोली मारी है। श्...