Chitrakoot News: चारा काटने गए युवक की संदिग्ध मौत, पड़ा मिला शव
चित्रकूट, अगस्त 23 -- Chitrakoot News: पहाड़ी। थाना क्षेत्र के पचोखर निवासी 33 वर्षीय शिवदयाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शनिवार को चारा काटने खेत की तरफ गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने सोंचा शायद रिश्तेदारों के यहां चला गया है। कई जगह फोन करने पर उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार की सुबह उसका शव निर्जना तालाब के किनारे पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पैरों में जहरीले कीड़े के काटने जैसे निशान नजर आ रहे है। पत्नी गोमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे व तीन बेटियां है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक निशिकांत राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.