चित्रकूट, अगस्त 18 -- Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र के खंडेहा में सोते समय किशोर को जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल से रेफर होने पर प्रयागराज ले जाते समय किशोर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। खंडेहा निवासी हसीन शाह का 14 वर्षीय बेटा समीर सोमवार की शाम को खाना खाने के बाद चारपाई में सो गया था। मंगलवार को तड़के करीब चार बजे चारपाई में चढ़कर सर्प ने उसे डस लिया। कुछ ही देर में परिजनों को जानकारी हुई। परिजन गांव में ही समीर को लेकर ओझा के पास पहुंचे। काफी देर तक झाड़-फूंक करने के बाद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बेटे को जिंदा करने के लिए श्मशान से घर लाया शव हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से डाक्टरों ने इलाज के बाद हालत नाजुक द...