Chitrakoot News: ग्राम प्रधान के परिवार और पड़ोसियों में मारपीट, चार लोग घायल
चित्रकूट, अक्टूबर 29 -- Chitrakoot News: रामनगर। रैपुरा थाना क्षेत्र के अरवारा गांव में मोबाइल फोन को लेकर ग्राम प्रधान के परिवार से पड़ोसियों का विवाद हो गया। दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान अरवारा शांती देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को सुबह करीब छह बजे उसका बेटा शिवा अपनी बहन को मोबाइल फोन को लेकर डांट रहा था। इसी दौरान पड़ोसी राजा, भीम व नथिया ने आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। राजा ने लोहे की छड़ से उसकी बेटी सोनिका को पीट दिया। जिससे उसकी दाहिनी आंख के पास चोट आई। दूसरे पक्ष की कालिंदी पत्नी धनराज ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे शिवा उनके और परिवार के सदस्यों को गाली-गलौज कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.