चित्रकूट, नवम्बर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। दीनदयाल शोध संस्थान में ग्राम स्वावलंबन कार्य में लगे चित्रकूट प्रकल्प के कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु हुआ। उद्यमिता विद्यापीठ के लोहिया सभागार में प्रधान सचिव निखिल मुंडले, संगठन सचिव अभय महाजन, सह संगठन सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बसंत पंडित, सचिव अपराजिता शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमिताभ वशिष्ठ, महाप्रबंधक डा अनिल जायसवाल ने शुभारंभ किया। कार्यशाला में पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभवों के आधार पर नए कार्यकर्ताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान हुआ। अवगत कराया कि ग्रामवासी ही परिवर्तन का वाहक है। आज के समय में जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक असमानता, मानसिक तनाव और पर्यावरणीय संकट बढ़ रहे हैं, ऐसे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन ग्राम विकास की संकल्पना ...