चित्रकूट, अक्टूबर 14 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट स्थित एमपी क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक गुप्त गोदावरी गुफा में चट्टानें धंसकने के मामले की जांच करने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) प्रयागराज की दो सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम पहुंची। टीम ने गुफा के अंदर पहुंचकर चट्टानें धंसकने की वजह को तलाशा। हालांकि टीम अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई। टीम का कहना था कि अभी दोबारा अन्य विशेषज्ञों की टीम भेजी जाएगी। इसके बाद टीम तकनीकी सुझाव के साथ अपनी रिपोर्ट देगी। गुप्त गोदावरी गुफा में पिछले 26 सितंबर को खटखटा चोर के पास कुछ चट्टानों का हिस्सा टूटकर नीचे गिरा था। इसके बाद एमपी प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गुफा में प्रवेश बंद कर दिया था। पिछले करीब तीन सप्ताह से गुफा बंद है। गुफा क...