Chitrakoot News: गलतियां सुधारकर समाज में अच्छा व्यक्ति बनकर रहने की दी प्रेरणा
चित्रकूट, अक्टूबर 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आवासित बाल अपचारियों से उनकी दिनचर्या के संबंध में जानकारी ली। उनको शिक्षा की ओर ध्यान के्द्रिरत करने पर जोर दिया। इसके साथ ही की गई गलतियों को सुधारने एवं समाज में एक अच्छे व्यक्ति बनकर रहने की प्रेरणा दी।प्राधिकरण सचिव ने संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिए कि वह विशेष तकनीकि के माध्यम से बाल अपचारियों को अंग्रेजी पढना, लिखना एवं बोलना सिखाने का विशेष प्रयास करें। संप्रेक्षण गृह में शिक्षण कार्य कर रहे अध्यापकों को प्रत्येक बाल अपचारी की समस्त प्रगति कार्ड बनाने के साथ ही उनकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: बंदियों को अधिकारों औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.