चित्रकूट, अक्टूबर 23 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। बेड़ीपुलिया के समीप महिला मंडल अध्यक्ष वैदेही खरे के नेतृत्व में वृंदावन गार्डेन में गरबा नाइट का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर उत्साह और उमंग के साथ गरबा-डांडिया नृत्य के माध्यम से मां भगवती की आराधना की। डीएम पुलकित गर्ग ने पहुंचकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि ऐसे उत्सव समाज में समरसता और भाईचारा कायम करने का बड़ा माध्यम हैं। एसडीएम न्यायिक ज्योति सिंह ने भी महिलाओं के इस कदम को सकारात्मक बताया। कार्यक्रम में विनीता मिश्रा, मनीषा गर्ग, सांत्वना पांडेय, आकांक्षा पांडेय, संजना श्रीवास्तव, वर्तिका पांडेय, मंजूषा वर्मा, प्रिया माथुर, प्रिया अग्रवाल, अंजू श्रीवास्तव, साधना यादव, डा राखी अग्रवाल, संजना जायसवाल, ...