Chitrakoot News: गणेशोत्सव की मची धूम, कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर मन मोहा
चित्रकूट, सितम्बर 21 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में गणेशोत्सव की धूम मची है। सुबह से देर रात तक कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में गणपति बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं। शाम ढलते ही गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। महिला, पुरुष और बच्चे भगवान गणेश के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। कलाकारों ने महोत्सव के दौरान प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। सब्जी मंडी बड़ा शिवाला गणेश उत्सव कमेटी, चंद्रनयन गणेश उत्सव कमेटी, गोल्डन क्लब गणेश उत्सव कमेटी, विनायक उत्सव कमेटी व बाल गणेश उत्सव कमेटी आदि ने भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की है। सभी जगह विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और धार्मिक सजावट से सजाया गया है। रात में रोशनी से पंडालों की छटा देखते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.