चित्रकूट, अक्टूबर 15 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। पकौवा देवी संस्कृत महाविद्यालय परिसर में ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य रेणुका शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा के बराबर खेल का महत्व है। खेल न सिर्फ बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह उनमें टीम भावना और अनुशासन भी सिखाते हैं। खंड शिक्षाधिकारी मिथिलेश कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को मैदान में पूरी तत्परता और लगन का प्रदर्शन करना चाहिए। सभी बच्चे हार-जीत की परवाह किए बिना खेल को पूरी तरह खेल भावना से खेलें। प्रतियोगिता में पहले दिन 50 मी दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में सुरेंद्र कुमार उमरी प्रथम, कार्तिक ककरौली द्वितीय, बालिका वर्ग में सानू सेहरिन प्रथम, मोहिनी गजटा द्वितीय, पिंकी पांडेय पोखरी पुरवा तृतीय स्थान ...