Chitrakoot News: खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल
चित्रकूट, जुलाई 10 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के लौढ़ियामाफी में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। एक पक्ष के रामचरन यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मुन्नू, सोनू, चुनकावन समेत छह लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। जिसमें उसे गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे शिवचरन व रविराम को भी मारापीटा। दूसरे पक्ष के चुनकावन यादव ने तहरीर देकर बताया कि रामचरन, शिवचरन, रामसेवक व रविराम मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। बेटे उदयभान के भी हाथ-पैर में चोटें आई हैं। थाना पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.