Chitrakoot News: खंभे के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
चित्रकूट, जुलाई 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव के मजरा पांडेय पुरवा में खंभे के सपोर्टिंग तार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। वह घर के बाहर सुबह साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान सपोर्टिंग तार छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गया। पांडेय पुरवा निवासी 48 वर्षीय आदित्य शुक्ला शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे घर के बाहर साफ-सफाई कर रहा था। वहीं पर ही बिजली के पोल के सपोर्टिंग तार में करंट था। साफ-सफाई करते समय सपोर्टिंग तार छू जाने से वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन परिजन उसे लेकर सीएचसी शिवरामपुर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे, तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.