Chitrakoot News: क्रशर प्लांट में युवक को चोरी करते पकड़ा, भागने में सफल
चित्रकूट, अक्टूबर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित रौली कल्याणपुर में संचालित क्रशर प्लांट में लोहा समेत अन्य सामग्री चोरी करते हुए चौकीदार जोकड़ व मैनेजर राममिलन ने एक युवक को पकड़ लिया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक भाग निकला। क्रशर संचालक शशिशेखर मिश्रा ने थाने में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बताया कि पकड़े गए युवक ने भागने से पहले करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। युवक बाथरुम जाने के बहाने भाग निकला। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.