Chitrakoot News: कृषि उत्पादकता में वृद्धि पर को मिला श्रेष्ठता प्रमाणपत्र
चित्रकूट, अक्टूबर 12 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषि उत्पादकता में वृद्धि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर चित्रकूट को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने श्रेष्ठता प्रमाणपत्र प्रदान किया है। यह सम्मान जिले में कृषि विकास, उत्पादकता में वृद्धि, किसानों के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है। सोमवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीएम पुलकित गर्ग को श्रेष्ठता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह उपलब्धि चित्रकूट में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास तथा कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Ora...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.