चित्रकूट, अक्टूबर 11 -- Chitrakoot News: सीतापुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने चित्रकूटधाम मंडल कमेटी का गठन करने के साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा व महासचिव विजय कुशवाहा ने मंडल स्तर पर महासचिव अजय कुशवाहा व रामबली कुशवाहा को बनाया है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष देवीदयाल कुशवाहा, महासचिव महेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष हरिमोहन कुशवाहा व सदस्य के तौर पर शिवस्वरूप, राजेश कुशवाहा को मनोनीत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...