Chitrakoot News: कुएं में गिरे युवक की मौत
चित्रकूट, अगस्त 19 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी संतोष के 18 वर्षीय बेटे सुनील कबीर की कुआं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सुनील बुधवार को खाना खाने के बाद धान की रोपाई करने की बात कहकर खेत की तरफ चला गया था। खेत के पास स्थित कुआं में वह पानी भरने गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे परिजनों ने कुएं के पास जाकर देखा तो अंदर सुनील पड़ा नजर आया। आनन-फानन उसे बाहर निकाला गया। देखा तो सुनील की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.