चित्रकूट, अगस्त 12 -- Chitrakoot News: सीतापुर। सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड की नर्मदा कॉलोनी में रह रहे कमल किशोर विश्वकर्मा के कमरे के दरवाजे की कुंडी काटकर चोर अंदर घुस गए। शातिरों ने अंदर रखी अलमारी का दरवाजा व लॉकर को रॉड से तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखे नकदी, सोने-चांदी के गहने समेत करीब चार लाख रुपये का सामान पार कर दिया है। पीड़ित ने चित्रकूट थाने में चोरी की सूचना दी है। मौके पर पहुंची एमपी पुलिस शातिरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। एसडीओपी चित्रकूट राजेश बंजारे का कहना है कि शातिरों की तलाश चल रही है। चिन्हित करने के प्रयास किए जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...