चित्रकूट, अगस्त 7 -- Chitrakoot News: राजापुर। तहसील परिसर में मनमानी बिजली कटौती व गौशालाओं की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। किसानों ने विद्युत विभाग के रवैया पर नाराजगी जताई। एसडीएम व सीओ ने पहुंचकर किसानों को समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा दिया। इसके बाद धरना खत्म हुआ। एसडीएम पूजा गुप्ता व सीओ यामीन अहमद ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसान प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने एक दिन का समय मांगा। कहा कि शनिवार को अपरान्ह तीन बजे एसडीएम की मौजूदगी में विद्युत समेत अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें किसानों की सभी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। समस्याओं के समाधान को समयबद्ध कार्ययोजना निर्धारित होगी। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली कटौती की वजह से सिं...