चित्रकूट, अक्टूबर 4 -- Chitrakoot News: बरगढ़। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम पांडेय ने क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष शिवभूषण शुक्ला, महामंत्री संजय पांडेय, तहसील अध्यक्ष तुलसीदास पांडेय आदि भी रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने किसानों, मजदूरों, शोषित, वंचितों की समस्याएं सुनीं। तत्काल फोन के जरिए अधिकारियों को समस्याओं के संबंध में अवगत कराया। कहा कि किसानों की समस्याओं का अधिकारी प्राथमिकता से निस्तारण करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...