Chitrakoot News: किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने में फरार आरोपित गिरफ्तार
चित्रकूट, जुलाई 11 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। सरधुवा थाना पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका गर्भपात कराने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सरधुवा शिवआसरे ने बताया कि पिछले 19 मई को पीड़िता ने तहरीर देकर अमित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया कि अमित ने उसके साथ जबर्दस्ती नाजायज संबंध बनाया। विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे गोली खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस नामजद आरोपित अमित की तलाश कर रही थी। वह फरार हो गया है। काफी प्रयास के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.