चित्रकूट, नवम्बर 16 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट रेनू मिश्रा की अदालत ने किशोरी के साथ घर में घुसकर दरिंदगी करने के मामले में दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने इसके साथ ही दोषी को 12 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।विशेष लोक अभियोजक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि रैपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीते बीत 21 जून 2022 को थाने में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दोपहर में फसल काटने खेत चला गया था। इसी बीच भौंरी कस्बे का रहने वाला नीरज प्रजापति उसके घर में घुस गया और वहां मौजूद उसकी नाबालिग बेटी को धमकाकर उसके साथ दरिंदगी की। जब वह खेत से वापस घर लौटे तो बेटी ने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। पुलिस ने ...