Chitrakoot News: काश्तकारों ने चकबंदी से किया इंकार, डीएम को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट, अक्टूबर 28 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। राजापुर तहसील क्षेत्र के गौहानीकलां के काश्तकारों ने गांव में चकबंदी प्रक्रिया शुरु कराने पर विरोध दर्ज कराया है। काश्तकारों ने अपनी मौजूदा भूमि पर ही संतुष्टि जाहिर की है। डीएम को ज्ञापन देकर काश्तकारों ने गांव में चकबंदी प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने की मांग की। बुधवार को गौहानीकलां के काश्तकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। अवगत कराया कि वह सभी कम रकबे की भूमि के छोटे काश्तकार है। रात-दिन अपनी जोत वाली भूमि को मेहनत कर खेती योग्य बनाया है। जिसमें काफी धन भी खर्च किया है। मौजूदा समय पर वह लोग अपनी मूल जोत पर ही संतुष्ट है। वह लोग गांव में चकबंदी प्रक्रिया नहीं चाह रहे है। प्रदर्शन में फूल सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.