चित्रकूट, जुलाई 26 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी में कारगिल विजय दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्र के वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ अटल एकता पार्क से हुआ। इसके बाद शहीद पार्क में यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं एवं युवा 700 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् व वीर शहीद अमर रहे के नारों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा का भाव जागृत करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस प...