Chitrakoot News: कामदगिरि परिक्रमा मार्ग की गई सफाई
चित्रकूट, अक्टूबर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। स्वच्छता संकल्प अभियान के तहत कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर विशेष महासफाई अभियान चलाया गया। कामदगिरि स्वच्छता समिति अध्यक्ष राकेश केसरवानी की अगुवाई में नगर पालिकाकर्मियों व समिति कार्यकर्ताओं ने जलेबी वाली गली के पास कूड़ा-कचरा एकत्र कर मौके से हटाया। इसके साथ ही कामदगिरि पर्वत से गंदगी हटाई। अध्यक्ष ने कहा कि चित्रकूटधाम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। इस दौरान राजेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र केसरवानी, रसूल खान, अखिलेश केशरवानी, जानकी प्रसाद, विनोद, वीरेंद्र, राजेश, रवि, रामसिया, राकेश, मोनू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.