चित्रकूट, अक्टूबर 28 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। करवाचौथ के त्योहार को लेकर मुख्यालय कर्वी में रौनक नजर आ रही है। जगह-जगह दुकानें सजी है। चौराहों में मिट्टी के करवे बिक रहे है। सराफा से लेकर गिफ्ट और साड़ी की दुकानों में खरीदारों की बुधवार को काफी भीड़ नजर आई। महंगाई के चलते ज्यादातर लोग मध्यम रेट की साड़ियां व गिफ्ट खरीद रहे है। सराफा बाजार में काफी लोगों ने ज्वैलरी खरीदी। गुरुवार को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाना है। जिसके चलते बुधवार की शाम को बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ दिखी। महिलाओं ने करवाचौथ पर नए डिजाइन की आई साड़ियां पसंद की। बर्तनों की दुकानों में पीतल के करवे इस बार काफी मात्रा में बिके। यह भी पढ़ें- Banda News: करवा चौथ में इतराया बाजार, जमकर हुई खरीदारी कारोबारियों का कहना था कि पहले उनको करवाचौथ में विक्री कम होने ...