Chitrakoot News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
चित्रकूट, जुलाई 20 -- Chitrakoot News: रामनगर। रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिंघा गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बसिंघा निवासी 29 वर्षीय राममिलन घर पास ही रास्ते में लटकते तार में उतर रहे करंट की चपेट में गया। गंभीर रुप से झुलसने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी राम सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी परिजनों ने नहीं दी है। यह भी पढ़ें- बिजली करंट से भरिगांवा के पशुपालक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.