Chitrakoot News: करंट की चपेट में आने से किशोर झुलसा, भर्ती
चित्रकूट, अगस्त 21 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के सिकरिया निवासी रामविशाल का 11 वर्षीय बेटा दीपक करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया। बताते हैं कि शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे घर में लगे टीनशेड के ऊपर बैठे बंदरों को भगा रहा था। तभी टीनशेड में बिजली की तार छू जाने पर वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.