चित्रकूट, सितम्बर 7 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। समाजसेवी संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय ने शिक्षक दिवस पर जिले के 70 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। समारोह का आयोजन जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के अष्टावक्र सभागार में हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय ने पूर्व राष्ट्रपति डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले 70 शिक्षकों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा नेट परीक्षा पास करने वाले चार मेधावी भी सम्मानित किए गए। संचालन संस्था के निदेशक बलबीर सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं आभार संयोजक शंकर प्रसाद यादव ने जताया। यह भी पढ़ें- ...