चित्रकूट, अगस्त 7 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मंदाकिनी नदी, जल, जनस्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक धरोहरों की रक्षा के उद्देश्य से मुख्यालय कर्वी स्थित राजाघाट में जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया। समाजसेवी अभिमन्यु भाई, भूपेंद्र पटेल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने मंदाकिनी को प्रदूषण, सीवर, अतिक्रमण व अवैध गतिविधियों से मुक्त कर स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने की मांग की। प्रशासन से मांग की कि नदी संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। जल गुणवत्ता की नियमित जांच कराने के साथ ही प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...