Chitrakoot News: औंझर बांध में पानी का तेज रिसाव, दुरुस्त कराने में जुटी टीम
चित्रकूट, अक्टूबर 26 -- Chitrakoot News: मऊ। तहसील क्षेत्र के औझर गांव के बांध में पानी का तेज रिसाव होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। काफी तेजी से निकल रहा पानी आसपास के खेतों में भर गया। कुछ किसानों ने धान की फसल पकने पर काटकर खेतों में ही सूखने के लिए रख दिया है। पानी भर जाने से फसल खराब हो रही है। बांध में रिसाव की जानकारी मिलते ही प्रशासन व सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम रामऋषि रमन, तहसीलदार रामकृष्ण, नायब तहसीलदार पारुल परिहार ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से रिसाव वाली जगह में मिट्टी डलवाकर दुरुस्त कराना शुरु कराया। दोपहर में डाली गई मिट्टी तेज बहाव के साथ धंस जाने से दोबारा काम शुरु कराया गया। बोरियों में मिट्टी भरवाकर ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.