Chitrakoot News: ओवरटेक कर निकल रहे ट्रक को ब्लाक प्रमुख ने रोकवाया, हंगामा
चित्रकूट, सितम्बर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में शनिवार की शाम करीब सात बजे खनिज सामग्री लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ब्लाक प्रमुख की गाड़ी को गलत तरीके से ओवरटेक किया। ब्लाक प्रमुख ने ट्रक रोकवाकर चालक को डांटा। इसी बात पर हंगामा हो गया। सूचना पर थाना पुलिस व खनिज निरीक्षक भी मौके पर पहुंचे।
घटना का विवरण ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ बांदा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान टोल के पास ट्रक ने गलत तरीके से ओवरटेक किया। चालक को उन्होंने इस तरह की हरकत न करने के लिए डांटा है। क्योंकि ट्रक के गलत तरीके से ओवरटेक करने पर उनका वाहन असंतुलित होते-होते बचा। इधर ट्रक रोकने की सूचना अमेठी निवासी ट्रक मालिक योगेन्द्र मिश्रा ने पीआरवी 112 को दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.