चित्रकूट, अक्टूबर 16 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। पकौआ देवी संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में ऐचवारा संकुल सर्वाधिक 93 अंकों के साथ चैंपियन रहा। जबकि सरैया संकुल 58 अंक लेकर द्वितीय व रुखमा संकुल ने 55 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: खेलों का जीवन में शिक्षा के बराबर महत्व, खेल भावना से खेलें बच्चेविजेता संकुलों का सम्मान समापन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य रेणुका शुक्ला ने विजेता व उपविजेता टीमों खिलाड़ियों को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि खेल में हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जिन खिलाड़ियों को इस बार स्थान नहीं मिल सका है, वह निराश न हों। बल्कि अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें, ता...