Chitrakoot News: एसबीआई में आग लगने से दस्तावेज समेत लाखों का सामान जला
चित्रकूट, सितम्बर 21 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। कस्बे के शास्त्रीनगर में संचालित एसबीआई की शाखा में सोमवार को सुबह अचानक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक के अंदर से उठ रहे धुएं को देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ ही अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। शाखा प्रबंधक कक्ष का तोड़कर अंदर घुसी टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से दस्तावेज समेत फर्नीचर, कंप्यूटर, लैपटाप, एसी आदि सामान जल गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सोमवार को सुबह करीब छह बजे बैंक के रोशनदान और खिड़कियों से धुआं निकलता देख वहां से निकल रहे गुरौला के रहने वाले एक राहगीर ने थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग बुझाना शुरु किया। आनन-फानन शाखा प्रबंधक कक्ष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.