चित्रकूट, जुलाई 20 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। कस्बे के शिवनगर मोहल्ला निवासी सत्यम यादव ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर एमपी पुलिस पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अवगत कराया कि बीते 12 जुलाई को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर कॉल करके उसे रेलवे स्टेशन बुलाया गया। जब वहां पहुंचा तो एमपी पुलिस के दरोगा व सिपाहियों ने पकड़ लिया। वहीं पर मारपीट की। इसके बाद जीआरपी के लॉकप में बंद कर दिया। उसके 2300 रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। उसकी मां कमलेश कुमारी समेत अन्य लोग पहुंचे। पूंछने पर चोरी का आरोप एमपी पुलिस ने लगाया। छोडने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे। इसके बाद उसे ट्रेन में मारपीट करते हुए सतना ले गए। आरोप लगाया कि रास्ते में उसे इलेक्ट्रिक शॉक टॉर्च से करंट लगाया। सतना स्टेशन के पीछे कमरे में उसे बंद रखा। यहीं पर उसकी मां को बुलाया और फिर ...