Chitrakoot News: एक ही रात में तीन घरों के टूटे ताले, चार लाख का माल किया पार
चित्रकूट, अक्टूबर 15 -- Chitrakoot News: बरगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में शातिरों ने एक रात में तीन घरों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर घरों में घुसे शातिरों ने नकदी समेत करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शातिरों की तलाश शुरु कर दी है। सेमरा गांव की रहने वाली राज कुमारी ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि सुबह उसका मानेंद्र कुमार ने घर का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। वह उस समय गांव से बाहर थी। जानकारी मिलने पर वह गांव पहुंची और देखा तो अंदर के कमरे का भी ताला टूटा मिला। आलमारी व बक्से में रखे पांच हजार रुपये नकद के अलावा करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इसी गांव की रहने वाली मुन्नीदेवी ने बताया कि वह अपने मूकबधिर बेटे पप्पू के साथ गांव वाले मकान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.