चित्रकूट, अक्टूबर 31 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ डीपी पाल ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण एक सप्ताह में पूरा कराने के सख्त निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि निजी भवनों में संचालित सभी केन्द्रों के संचालन की व्यवस्था परिषदीय स्कूलों में कराया जाए।सीडीओ ने बाल विकास एवं पोषण विभाग की योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं की बिंदुवार प्रगति की जानकारी लेते हुए समीक्षा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने अवगत कराया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य प्राथमिकता पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया। सीडीओ ने निर्द...