चित्रकूट, अक्टूबर 16 -- Chitrakoot News: पहाड़ी, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने पालेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन करने के साथ ही आसपास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर व मेला मैदान में अतिक्रमण की स्थिति देख नाराजगी जाहिर की। एसडीएम को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण चिन्हित कर उनको रिपोर्ट दी जाए। मंदिर का भव्य तरीके से पर्यटन विभाग के जरिए सुंदरीकरण कराया जाएगा।

मंदिर परिसर में अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश कस्बा स्थित पर्वत की चोटी में विराजमान पालेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे डीएम ने सबसे पहले दर्शन किए। इसके बाद स्थलीय जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंदिर परिसर में करीब दो करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग के जरिए सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति देखी। कहा कि मंदिर में करा...