चित्रकूट, अक्टूबर 16 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शिवरामपुर में अध्ययनरत कक्षा आठवीं की छात्रा पलक यादव ने शुक्रवार को एक दिन का बीएसए बनकर जिम्मेदारी संभाली। छात्रा ने बीएसए की मौजूदगी में विभागीय योजनाओं के साथ पूरे कामकाज को समझा। बालिकाओं को उसने मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश भी दिया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: अफसरों की कुर्सियों पर बैठीं बेटियां तो सपनों को मिली नई उड़ानएक दिन के लिए संभाली बीएसए की जिम्मेदारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक की ओर से बालिकाओं को प्रशासनिक एवं प्रमुख पदों पर एक दिन के लिए आसीन कर विशेष एक्सपोजर दिए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके तहत शुक्रवार को छात्रा पलक यादव ने एक दिन के लिए बीएसए की कुर्सी संभालकर विभागीय क...