चित्रकूट, अक्टूबर 15 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रयोग विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, कला, कृषि व विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। छात्र-छात्राओं ने एआई के शैक्षिक उपयोग की संभावनाओं, लाभ व चुनौतियों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद व समसामयिक तकनीकी विषयों की समझ को प्रोत्साहित किया गया। यह संदेश दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में विद्यार्थियों के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ विवेकपूर्ण चिंतन व स्वतंत्र विचार क्षमता भी आवश्यक है। प्रतियोगिता के पक्ष में जशस्विनी नायक प्रथम,...