Chitrakoot News: उफना रहे नाले से निकल रहा बाइक सवार बहा, ग्रामीणों ने बचाया
चित्रकूट, सितम्बर 2 -- Chitrakoot News: मऊ/रामनगर, संवाददाता। जोरदार बारिश व बांधों का पानी डिस्चार्ज होने से नदी-नाले उफान पर है। बुधवार को सुबह हरदीकला-लोढ़ौताखुर्द मार्ग पर बने रपटे के ऊपर बह रहे पानी से निकलते समय बाइक सवार बह गया। किसी तरह ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित निकाला। हाईवे में बाल्मीकि नदी के उफान से लालापुर के पास रपटे के किनारे कटाव हो गया। जिसे प्रशासन ने आनन-फानन दुरुस्त कराया है। यूपी-एमपी को जोड़ने वाले हरदीकलां-लोढ़ौताखुर्द मार्ग से दोनो प्रांतों के लोग आवागमन करते है। इस मार्ग से लोढ़ौताखुर्द, गंजरिया, शंकरगढ़, सूती, खटकरी, जनेह, गोंदकला, बरहा आदि जुड़े है। हरदीकलां-लोढ़ौताखुर्द के बीच बने रपटे के ऊपर से नाले का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। बुधवार को सुबह बाइक सवार युवक रपटे से निकला। तेज बहाव में वह बहने लगा। उसकी बाइक करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.