Chitrakoot News: ई-रिक्शे से कालेज से जा रही छात्राओं को रोककर की छेड़खानी
चित्रकूट, जुलाई 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र स्थित मानिकपुर मुख्य मार्ग में मालिन टंकी-खरौंध के पास शुक्रवार को सुबह ई-रिक्शे से कालेज आ रही छात्राओं को शोहदों ने रोक लिया। ई-रिक्शा रोकवाने के बाद छात्राओं के साथ अभद्रता व छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। छात्राओं को लेकर अभिभावक सरैंया चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शोहदों की तलाश में जुट गई है। स्कूल-कालेजों के आसपास धमाचौकड़ी करने वाले शोहदों ने सरेराह छात्राओं के साथ छेड़खानी व छींटाकशी करनी शुरू कर दी है। अब तो घरों से स्कूल आते समय रास्ते में रोककर छात्राओं के साथ छेंड़खानी हो रही है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब आधा दर्जन छात्राएं बहिल पुरवा थाना क्षेत्र में संचालित इंटर कालेज में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.