Chitrakoot News: इंचार्ज प्रधानाध्यापक का नहीं दाखिल हुआ जवाब, अटकी कार्रवाई
चित्रकूट, अक्टूबर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मानिकपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नया पुरवा में दो दिन पहले स्कूल में तालाबंदी के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र सिंह का जवाब अभी तक दाखिल नहीं हो पाया है। जिसके चलते कार्रवाई अधर में लटकी है। स्कूल में तालाबंदी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र सिंह को बीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी की थी। उनका कहना है कि नोटिस का जवाब देने वह शनिवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन बीएसए के न मिलने से जवाब नहीं दे सके। बीएसए रंजना शुक्ला का कहना है कि तहसील दिवस व ग्राम चौपाल में व्यस्तता की वजह से वह शाम को लौट पाई। सोमवार को नोटिस का जवाब लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.