चित्रकूट, अक्टूबर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के जन्मदिवस पर आयोजित शरदोत्सव कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण बाल लीला एवं आशा वैष्णव के भक्ति गायन सहित राई, काली नृत्य, दिवारी की प्रस्तुति आकर्षक का केन्द्र रही। कलाकारों की ओर से प्रस्तुत लोकनृत्यों की धूम में संस्कृति और आंचलिकता की छाप नजर आई। ओडिसी नृत्य और संगीत को समर्पित जगन्नाथ पुरी के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक नृत्य नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: शरदोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, भजन गायकों ने मन मोहाशरदोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता पीठ परिसर में चल रहे शरदोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्या में अभिनयना डांस अकादमी जगन्नाथ पुरी ...